सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Extortion gang busted, three arrested

Saharanpur News: रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Extortion gang busted, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में स्टोन क्रशरों व पट्टाधारकों से रंगद
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट पुलिस ने क्रशर मालिकों और पट्टा धारकों से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्टनर बनाने का दबाव बनाते थे।
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपियों के पूर्व एमएलसी कनेक्शन की भी पुलिस जांच कर रही है। कब्जे से रंगदारी में वसूले गए 30 लाख रुपये और पार्टनरशिप डीड बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को हरियाणा के यमुनानगर निवासी करण सिंह व असलमपुर बरथा निवासी रणवीर सिंह ने बेहट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप था कि कुछ लोग उन्हें डरा-धमकाकर रंगदारी मांग रहे हैं और जबरन स्टोन क्रशर में पार्टनर बनाने के लिए दबाव डालते हुए हस्ताक्षर करा लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में बेहट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। शनिवार रात पुलिस ने गांव नुनिहारी से सुरेंद्र और थाना चिलकाना के वासुदेव स्टोर क्रशर पंचकुआं से प्रिंस व ईश्वरपाल को गिरफ्तार किया। साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में पुलिस ने वृद्धि की।

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल से भी कनेक्शन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी क्रशर कारोबारियों को धमकाकर जबरन पार्टनर बनते थे और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ब्लैकमेल करते थे। आरोप है कि वह पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल से फंडिंग लेकर उसके विरोधियों पर फर्जी प्राथमिकी भी दर्ज कराते थे। पूर्व एमएलसी की सरपरस्ती में काम करने की बात कहकर लोगों में भय व्याप्त कर वसूली करते थे। पूरे नेटवर्क और संभावित सरपरस्तों की जांच के लिए एसओजी, सर्विलांस और साइबर क्राइम टीम को लगाया गया है। मोबाइल डेटा, सीसीटीवी और ऑडियो-वीडियो फुटेज के विश्लेषण से और बड़े खुलासे होने की संभावना है। इसके अलावा तथाकथित मीडिया के साथ गिरोह बनाकर वसूली को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed