{"_id":"6984e610f6dffcc31c049894","slug":"three-accountants-suspended-two-collection-amins-terminated-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-168793-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अवैध खनन के 285 वाहनों को बिना चेकिंग निकाला, तीन लेखपाल निलंबित, दो संग्रह अमीनों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अवैध खनन के 285 वाहनों को बिना चेकिंग निकाला, तीन लेखपाल निलंबित, दो संग्रह अमीनों की सेवा समाप्त
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
जिलाधिकारी को काफी समय से अवैध खनन के खेल में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत की सूचना मिल रही थी। जांच कराई तो इसकी पुष्टि हो गई। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
अवैध खनन। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
अवैध खनन और परिवहन में मदद करने वाले तीन लेखपालों और एक संग्रह अमीन को डीएम ने निलंबित कर दिया है। सीजनल दो संग्रह अमीनों को ब्लैक लिस्ट कर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
Trending Videos
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि बेहट तहसील में कलसिया चेक पोस्ट पर लगाए गए कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कराई गई। नायब तहसीलदार फैजाबाद और नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद से जांच करने के बाद आख्या प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें 27 जनवरी की रात संतोष मिश्रा लेखपाल, योगेश कुमार प्रथम संग्रह अमीन, कांस्टेबल संदीप द्वारा दिनांक 28 की रात्रि नीरज जॉनी लेखपाल, श्रवण कुमार प्रथम संग्रह अमीन, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल विनोद द्वारा 211 वाहनों और 29 जनवरी की रात को प्रदीप कुमार तृतीय लेखपाल, अरशद संग्रह अमीन, कांस्टेबल रोहित और लीलाधर द्वारा उप खनिज से लदे 285 वाहनों को बिना चेकिंग के निकलवाना पाया गया।
इसके बाद दोषी पाए गए राजस्व कर्मचारियों में तीन लेखपाल एवं एक नियमित संग्रह अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो सीजनल संग्रह अमीनो को ब्लैक लिस्ट का सेवा समाप्त कर दी गई है। संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वाले और इसमें शामिल कर्मचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
