सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shadab Jakati said- If found guilty, I will slit my neck; Woman has made serious allegations

Meerut: शादाब जकाती बोले- दोषी मिला तो काट लूंगा अपनी गर्दन; महिला ने लगाए हैं यूट्यूबर पर गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Feb 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

शादाब के ही गांव इंचौली की महिला ने बंधक बनाने समेत कई आरोप लगाए हैं। इंचौली पुलिस ने शादाब, उनकी पत्नी व बेटे पर केस दर्ज किया है। इसके बाद शादाब ने करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।

Meerut: Shadab Jakati said- If found guilty, I will slit my neck; Woman has made serious allegations
शादाब जकाती व पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती, उसकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ महिला की तहरीर पर इंचौली थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शादाब ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो या मेरे खिलाफ जरा भी सबूत मिल जाए तो मैं अपनी गर्दन काटने को तैयार हूं। 
Trending Videos

 

मवाना रोड स्थित इंचौली निवासी महिला ने यूट्यूबर शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लागते हुए थाने में तहरीर दी। महिला ने मीडिया के सामने शादाब पर कई बड़े आरोप लगाए। अब शादाब जकाती ने करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। शादाब ने वीडियो में कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादाब ने वीडियो में ये कहा...
"जिस औरत ने मुझ पर आरोप लगाए हैं। वह एक दिन मेरे पास आई। बोली, भैया आप लोगों की मदद करते हो, मैं मजदूरी करती हूं। मेरा एक बच्चा है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण में उसे पढ़ा भी नहीं पा रही हूं। मेरी टीम में हिंदू मुस्लिम करीब आठ-दस लोग हैं। बिना भेदभाव के मैंने महिला के बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस दी और कोर्स दिलवाया। कई बार उसे घर का राशन भी दिलवाया और मांगने पर नगद रुपए भी दिए। महिला ने हमारी कई वीडियो में काम भी किया है। इस चीज के कई लोग गवाह भी हैं। मैं सारा की कसम खाता हूं। मैंने उस औरत को छुआ तक भी नहीं है। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, बंधक बनाकर रखने की तो बहुत दूर की बात है। घर में करीब 10 लोग रहते हैं। मेरे घर के कैमरे की फुटेज आप चेक कर सकते हैं। ऊपर वाला भी सब कुछ देख रहा है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। अगर जरा भी सबूत मेरे खिलाफ सामने आए तो मैं अपनी गर्दन काटने को भी तैयार हूं"। 
 

मेरे खिलाफ षड्यंत्र हो रहा
शादाब ने भावुक होकर कहा कि कड़ी मेहनत करके मैं यहां तक पहुंचा हूं। लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और बार-बार मुझे उसमें फंसा रहे है। मुझे जीने नहीं दे रहे हैं।

इंचौली पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा
महिला की तहरीर पर इंचौली थाना पुलिस ने शादाब जकाती, साजिया और यजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed