सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Sunshine gave relief, but cold wave left shivers; Cold outbreak continues in the morning

Meerut Weather Today: धूप ने दी राहत, मगर शीतलहर से छूट रही कंपकंपी; सुबह-शाम ठंड का प्रकोप जारी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड सुबह-शाम बनी हुई है। कई दिन बारिश के कारण सर्दी में इजाफ हुआ था। मगर दिन में धूप निकलने से तीन दिन से राहत बनी हुई है। मौसम में आगे बदलाव हो सकता है। 
 

Meerut Weather Today: Sunshine gave relief, but cold wave left shivers; Cold outbreak continues in the morning
मेरठ कमिश्नरी चौराहे से धूप में गुजरते वाहन सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते कुछ दिनों से खिली धूप ने जहां ठंड के प्रकोप से राहत दी है, वहीं शीतलहर के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में ठंड में वृद्धि हुई थी। पिछले दो दिनों से कोहरे के छंटने के बाद लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है, और दिन में निकलने वाली धूप का लोग आनंद ले रहे हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के चलने से कंपकंपी अभी भी बढ़ जाती है।
Trending Videos

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार, वर्तमान मौसम की स्थिति में निकट भविष्य में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक दिन में धूप खिलने और सुबह-शाम ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने शीतलहर के मद्देनजर विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही, शहर में प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। प्रदूषण का स्तर लगभग 200 के आसपास पहुंच रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान
दिन: धूप खिलने की उम्मीद, राहत महसूस होगी।
सुबह-शाम: सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी, कंपकंपी महसूस होगी।
पर्वतीय क्षेत्रों का प्रभाव: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में ठंड के रूप में दिखाई देगा।
 

विशेष सलाह
बुजुर्गों और बच्चों को अत्यधिक ठंड से बचाएं।
सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए, आवश्यक हो तभी बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed