सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: In Muzaffarnagar, lover slit his girlfriend's throat, committed suicide by slitting his neck

UP: मुजफ्फरनगर में शादी से तीन दिन पहले प्रेमिका का गला काटा, फिर प्रेमी ने खुद की गर्दन रेतकर की खुदकुशी

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Feb 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: जानसठ के गांव भलवा में रोहित और प्रगति के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर आमने-सामने हैं। आठ फरवरी को डोली की शादी परिजनों ने तय कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम रोहित ने वारदात को अंजाम दिया।

UP: In Muzaffarnagar, lover slit his girlfriend's throat, committed suicide by slitting his neck
रोहित और डोली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Killing and Suicide: जानसठ क्षेत्र के भलवा गांव में प्रेमी रोहित (31) ने अपनी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली (27) की उसके घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर जान दे दी। प्रगति की आठ फरवरी को शादी होनी थी। दोनों के घर आमने-सामने हैं। प्रेमी के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक हुई।

Trending Videos

UP: In Muzaffarnagar, lover slit his girlfriend's throat, committed suicide by slitting his neck
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

भलवा की प्रगति उर्फ डोली गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी, जबकि रोहित रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रगति की शादी मेरठ के सरधना में तय हुई थी और वह दो दिन पहले ही घर आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: In Muzaffarnagar, lover slit his girlfriend's throat, committed suicide by slitting his neck
मौके पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे रोहित उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घर पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रोहित ने दरवाजा खोला लेकिन इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। 

एसएसपी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। पुलिस ने बामुकिल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: स्कूल बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, गंगा एक्सप्रेस पर हुआ हादसा, भाइयों जैसे थे सुहैल और फैजान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed