{"_id":"69857fba485133b6ea003dde","slug":"killing-suicide-yes-pragati-loved-rohit-but-now-she-was-ready-to-marry-somewhere-else-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Killing & Suicide: 'हां, रोहित से प्यार करती थी प्रगति, मगर अब दूसरी जगह शादी को राजी थी', परिजनों ने खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Killing & Suicide: 'हां, रोहित से प्यार करती थी प्रगति, मगर अब दूसरी जगह शादी को राजी थी', परिजनों ने खोले राज
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarnagar News: प्रगति के भाई प्रदीप ने आरोप लगाया कि रोहित प्रगति पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था, जबकि प्रगति को समझा-बुझाकर मेरठ के सरधना में शादी के लिए राजी कर लिया था। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
रोहित और प्रगति उर्फ डोली की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जानसठ के गांव भलवा में चार साल की मुहब्बत के बाद रोहित ने अपनी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली की हत्या कर दी और फिर खुद खुदकुशी कर ली। प्रगति के भाई प्रदीप ने देर रात कोतवाली में तहरीर दी। उसका कहना है कि बहन की शादी की शॉपिंग करने के लिए परिवार खतौली गया हुआ था। रोहित उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन प्रगति ने इंकार कर दिया था।
Trending Videos
रोहित और प्रगति की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम को लेकर दोनों परिवार आरोप लगा रहे हैं। थाने में दी तहरीर में लिखा गया है कि परिवार ने गुरुग्राम से करीब तीन माह पहले ही उसे बुला लिया था। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ खतौली में शॉपिंग करने के लिए चला गया था। पिता खेत में गए हुए थे और छोटा भाई गांव में क्रिकेट खेलने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर प्रगति के अलावा दूसरी बहन स्वाति और प्रदीप की पत्नी रितु ही मौजूद थीं। स्वाति ने कॉल कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पर पहुंचा। बहन ने बताया कि दरवाजा खोलने के बाद भी रोहित ने खुद को चाकू मारे थे। स्वीकार किया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन अब प्रगति ने आठ फरवरी को होने वाली शादी के लिए सहमति जता दी थी। वह परिवार के फैसले से खुश थी लेकिन रोहित उस पर जबरन दबाव बना रहा था।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों परिवारों के बयानों को दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
कभी ऑनर किलिंग तो कभी हत्या के मामले
मुजफ्फरनगर जिले में मोहब्बत में जान लेने और देने के एक नहीं कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। कभी खंदरावली में मोहब्बत की कीमत पंचायत में ही प्रेमी युगल की जान से चुकानी पड़ी थी। खतौली में ममता नामक महिला की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबाकर कर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा गया, जिसने गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया था।

केस-1
सिसौली निवासी अनुसूचित जाति की निशा (22) और भौरा खुर्द गांव के मोनू कश्यप (23) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह दोनों सितंबर 2025 में बाइक पर सवार होकर घर से चले गए थे। रास्ते में ही उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों फुगाना के कंरौदा महाजन गांव के पास बैठ गए थे। इसके बाद मोनू ने अपनी मां को कॉल कर जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी दी। प्रेमी युगल को शामली स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
केस-2
वर्ष 2023 माह मार्च में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना में गगन अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसका प्रेम-प्रसंग अपने रिश्तेदार की पुत्री शिवानी से चल रहा था। युवती के परिजनों के डांटने पर युवक ने जहर खा लिया था। उसे परिजनों ने बुढ़ाना स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक उसका उपचार कर ही रहे थे कि इसी बीच युवती ने भी जहर खा लिया। तब उसको भी इसी अस्पताल में लाया गया। दोनों की मौत हो गई थी।