सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Wedding invitation on WhatsApp, Kanyadaan through QR code and omen of marriage, Akash took initiative

UP: व्हॉट्सएप पर शादी का न्योता, क्यूआर कोड से कन्यादान और मुंह दिखाई का शगुन, आकाश ने की एक अनोखी पहल

योगेश कुमार (दोघट), बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Feb 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: दोघट कस्बे में सात फरवरी को आकांक्षा और आठ फरवरी को उसके भाई आकाश की शादी होगी। आकाश ने हादसों को देखते हुए कन्यादान और शगुन के लिए शादी के कार्ड पर ही क्यूआर कोड भी छपवा दिया है। 

UP: Wedding invitation on WhatsApp, Kanyadaan through QR code and omen of marriage, Akash took initiative
अपनी शादी का कार्ड दिखाता आकाश, जिस पर क्यूआर कोड छपा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजा और क्यूआर कोड से कन्यादान, मुंह दिखाई का शगुन आएगा। दोघट के आकाश वाल्मीकि ने अपनी बहन आकांक्षा की शादी के लिए कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने कार्ड बांटते हुए शामली में हादसा होने के बाद शादी के कार्ड सभी जगह व्हाट्सएप पर भेजे और उस पर अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड छपवा दिया। कोई शादी में नहीं आ सके तो कन्यादान व मुंह दिखाई क्यूआर कोड से भेज सकते हैं।
Trending Videos

दोघट कस्बा निवासी आकाश वाल्मीकि ने बताया कि सात फरवरी को उसकी बहन आकांक्षा और फिर आठ फरवरी को उसकी शादी होनी है। पिता संजय का निधन हो चुका है और परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। परिवार के सभी सदस्यों को शादी के कार्ड अलग-अलग रिश्तेदारियों में बांटने की जिम्मेदारी भी दी गई। आकाश ने बताया कि शादी के कार्ड बांटने के दौरान कई हादसे हो चुके हैं और उसके साथ भी शामली के झिंझाना में पहले ही दिन कार्ड बांटते समय हादसा हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए परिवार वालों ने व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड बांटने का निर्णय लिया। उन्होंने गांव के कार्ड तो घर-घर जाकर बांटे, जबकि चार-पांच किलोमीटर से ज्यादा दूर के रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर ही कार्ड भेजकर न्योता दे दिया। उन्होंने बताया कि शादी में कुछ रिश्तेदार आ नहीं पाते और वे कन्यादान करने और मुंह दिखाई का शगुन देने से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए उन्होंने शादी के कार्ड पर अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड भी छपवा दिया, जिससे शादी में नहीं आने वाले रिश्तदेार क्यूआर कोड पर कन्यादान और मुंह दिखाई का शगुन भेज सकेंगे।
 

एक क्लिक पर कई राज्यों में पहुंच गया शादी का कार्ड
आकाश वाल्मीकि ने बताया कि शादी के कार्ड बांटने में खर्चा भी काफी हो जाता है और परिवार के कई सदस्यों को कई दिन भी लग जाते हैं। मोबाइल पर व्हाट्सएप पर एक क्लिक पर शादी का कार्ड कई राज्यों में पहुंच गया। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली में रहते हैं, उन्हें भी व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजा गया।

हादसे में छाती में चोट लगने से घायल हुए थे आकाश
आकाश वाल्मीकि ने बताया कि करीब 20 दिन पहले अपनी और बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए शामली जिले के झिंझाना स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां पर उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई थी। इस हादसे में सीने में चोट लगने से आकाश घायल हो गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed