सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Fire broke out in the locked house of a female constable, loss worth lakhs

Baghpat: महिला सिपाही के बंद मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, शादी में गया हुआ था परिवार

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Feb 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में सिपाही बरखा परिवार के साथ रहती हैं। बरखा शादी में गई थीं, तभी आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

Baghpat: Fire broke out in the locked house of a female constable, loss worth lakhs
सिपाही के मकान में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनपद के चमरावल रोड स्थित गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार सुबह महिला सिपाही के किराए के मकान में भीषण आग लग गई। घर का सारा सामान, जिसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन और कपड़े शामिल थे, पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय महिला सिपाही घर पर मौजूद नहीं थीं, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई। 
Trending Videos

 

Baghpat: Fire broke out in the locked house of a female constable, loss worth lakhs
आग से जले घरेलू उपकरण। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला सिपाही बरखा, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान, मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के कार्य में जुट गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मकान में रखा कीमती सामान, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरण पूरी तरह से नष्ट हो गए।
 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय निवासियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed