{"_id":"698593383893f6adae08e2ab","slug":"muzaffarnagar-six-youths-of-other-community-were-arrested-who-were-roaming-around-as-sadhus-used-to-do-this-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: साधु बनकर घूम रहे दूसरे समुदाय के छह युवक गिरफ्तार, महिलाओं के साथ करते थे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: साधु बनकर घूम रहे दूसरे समुदाय के छह युवक गिरफ्तार, महिलाओं के साथ करते थे ये काम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
ककरौली पुलिस ने दूसरे समुदाय के शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब, हनीश को पकड़ा है। ये लोग महिलाओं का हाथ देखकर उनका भविष्य बताने के बहाने ठगी करते थे। इनके पा से फजीर् आधार और पूजन सामग्री बरामद की गई है।
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ककरौली पुलिस ने साधुओं के वेश में घूमने वाले और महिलाओं का भविष्य बताकर ठगी करने वाले गिरोह के छह लोगों शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब, हनीश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए मुस्लिम युवकों के पास से हिंदू नामों के फर्जी आधार कार्ड, पूजा-पाठ में प्रयोग होने वाली तथा हिंदू साधुओं की पहचान कराने वाली सामग्री बरामद हुई है।
Trending Videos
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि थाना ककरौली पुलिस को क्षेत्र में हिंदू साधुओं के वेश में संदिग्ध मुस्लिम युवकों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी। जड़वड़ गांव के ग्रामीणों ने साधु के वेश में घूमते हुए अहसान नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया था कि क्षेत्र में इस तरह से कुछ अन्य मुस्लिम युवक हिंदू साधू बनकर घूम रहे हैं। जो गांव की महिलाओं को भविष्य बताने के नाम पर ठगी करते है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में घूम रहे थाना बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव निवासी शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्यूब व शाहपुर के गोयला गांव निवासी हनीश को गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से हिंदू नाम व पता लिखे छह फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। फर्जी आधार कार्डों में उनका पता मीरापुर क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के राजवीर, सत्या, रामू, रमेश, सादी, कालू लिखा हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक मीरापुर के कुतुबपुर गांव में किराए के कमरे में रहकर गतिविधियां संचालित कर रहे थे। इस गिरोह के अभी छह सदस्य वांछित थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब सात वर्षों से इस काम में लगे हैं। प्रेस वार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल व थानाध्यक्ष ककरौली जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
