सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl critically injured in celebratory firing during wedding procession in Meerut

Meerut: शादी में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, छत पर खड़ी युवती की गर्दन को चीरती हुई निकली गोली, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Feb 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में बारात की चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में छत पर खड़ी युवती को गोली लग गई। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Girl critically injured in celebratory firing during wedding procession in Meerut
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बारात की चढ़त के समय चली गोली छत पर खड़ी युवती की गर्दन को चीरती हुई कंधे से निकल गई। उसे तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Trending Videos

 

डांस के बीच किसी बाराती ने किया फायर

जानकारी के अनुसार गांव कबट्टा निवासी सुनील पुत्र सुरेश की बेटी की बारात बुधवार रात करीब 10:30 बजे अंबेडकर पार्क के पास पहुंची थी। बैंड-बाजे के साथ बाराती नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी बाराती ने खुशी में हवाई फायर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर बैंड की आवाज सुनकर आसपास के मकानों की छतों पर महिलाएं और बच्चे बारात देख रहे थे। तभी फायर की गई गोली छत पर खड़ी जेसिका (21) पुत्री नरेंद्र कुमार को जा लगी।


यह भी पढ़ें: Meerut: पिता की मौत की खबर मिलते ही घर लौट रहे थे बेटे, सड़क हादसे में एक की मौत, भाई गंभीर घायल

गर्दन से कंधे तक चीरती हुई निकली गोली

गोली युवती की गर्दन को चीरती हुई कंधे से बाहर निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

 

पुलिस ने गांव में संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के चलते बारात की विदाई तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed