Weather Update West UP: कई दिनों बाद निकली तेज धूप, शीतलहर से थोड़ी राहत, सुबह-शाम ठंड बरकरार
मेरठ में कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को तेज धूप निकलने से शीतलहर कमजोर पड़ी और लोगों को राहत मिली। हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी और मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विस्तार
मेरठ में कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, शीतलहर का असर कमजोर होता गया और बाजारों व सड़कों पर रौनक लौट आई। लोगों ने लंबे समय बाद खुलकर धूप का आनंद लिया।
यह भी पढ़ें: UP: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ-सहारनपुर के SSP बदले, ये होंगे नए कप्तान
सुबह-शाम अभी भी सर्दी का असर
हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अब भी बनी हुई है, जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलने के कारण यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
कोहरे से राहत, तापमान में उतार-चढ़ाव संभव
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम बदला-बदला रह सकता है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नमी के कारण सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस होगी, जबकि एक-दो दिन में हवा की रफ्तार फिर तेज हो सकती है।
