सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three Killed Including Child After Truck Hits Motorcycle on Delhi-Dehradun Highway

Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Three Killed Including Child After Truck Hits Motorcycle on Delhi-Dehradun Highway
हादसे के बाद खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला, एक पुरुष और लगभग आठ वर्षीय बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।



ट्रक की टक्कर के बाद हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक महिला, पुरुष बच्चे को लेकर बाइक पर सवार होकर रामपुर तिराहे की ओर से छपार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिसौना मार्ग के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गैंगस्टर उधम सिंह पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख का इनाम, कई राज्यों में दबिश, तलाश तेज

विज्ञापन

चालक ट्रक छोड़कर फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। दुर्घटना में उनका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों के बीच क्या संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed