सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Police Team Attacked During Arrest Attempt in Saharanpur, SI Injured, FIR Against Seven Named Accused

UP: सहारनपुर में गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर हमला, दरोगा का सिर फोड़ा, वर्दी फाड़ी, सात नामजद पर मुकदमा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jun 2026 11:42 AM IST
सार

सहारनपुर के नूरबस्ती क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। दरोगा घायल हो गए और सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
UP: Police Team Attacked During Arrest Attempt in Saharanpur, SI Injured, FIR Against Seven Named Accused
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र की नूरबस्ती कॉलोनी में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार रात हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों और उनके साथ मौजूद लोगों ने पहले पथराव किया, फिर लाठी-डंडों, सरिया और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस बल कम होने के कारण टीम को जान बचाकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शामली में पुलिस से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मेहताब ढेर, दरोगा को भी लगी गोली

विज्ञापन

उप निरीक्षक शौकीन खान पुलिस टीम के साथ शहर कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नूरबस्ती पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहेल के घर के पास पहुंचते ही सोहेल, नौशाद, आरिफ, कैफ, आमिर, बाबर, चांदबीबी और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें: UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच

पुलिस का कहना है कि जब उप निरीक्षक ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन पर लाठी-डंडों, सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि दरोगा के सिर पर सरिया से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

पुलिस के अनुसार मौके पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण टीम को पीछे हटना पड़ा। थाने लौटने के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed