सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials conducted a checking drive at coaching centers and hotels.

Saharanpur News: अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों व होटलों में चलाया चेकिंग अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Officials conducted a checking drive at coaching centers and hotels.
देवबंद। लखनऊ में हुए अग्निकांड की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में है। बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग सेंटरों एवं होटलों आदि में चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम विजय प्रताप सिंह और सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग सेंटरों और होटलों में औचक निरीक्षण किया। टीम ने वहां का रिकार्ड चैक करने के साथ ही वहां लगे फायर एग्जिट, अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने संचालकों को फायर एनओसी अपडेट रखने और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायाब तहसीलदार मोनिका चौहान, कोतवाल कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed