सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Senior SP Leader Shagufta Khan Passes Away, Political Circles Mourn

UP: वरिष्ठ सपा नेत्री शगुफ्ता खान का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर, लंबे समय से थीं अस्वस्थ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 05 Jan 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

सरोकार सामाजिक संस्था की अध्यक्ष और सपा की वरिष्ठ नेत्री शगुफ्ता खान का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

UP: Senior SP Leader Shagufta Khan Passes Away, Political Circles Mourn
शगुफ्ता खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ में सरोकार सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्य मंत्री रहीं वरिष्ठ नेत्री शगुफ्ता खान का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका निधन सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित उनके आवास पर हुआ।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: चार लाख में सौदा... एडवांस दिए दो हजार; शूटरों को सुपारी दे कराई बड़े भाई की हत्या; राहुल हत्याकांड की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से थीं अस्वस्थ
परिजनों के अनुसार शगुफ्ता खान काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया।

 

नकुड़ की प्रमुख सियासी शख्सियत
शगुफ्ता खान नकुड़ की उन गिनी-चुनी सियासी हस्तियों में शामिल थीं, जिनकी पहचान दिल्ली तक थी। उन्होंने नकुड़ नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के साथ-साथ गंगोह विधानसभा से भी चुनाव मैदान में उतरकर अपनी मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके अलावा उन्होंने जनपद में विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय राजनीतिक दलों का नेतृत्व भी किया।

राजनीतिक परिवार से था नाता
शगुफ्ता खान के पति खालिद खान नकुड़ नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं उनके पुत्र साहिल खान ने वर्ष 2022 में नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। परिवार का क्षेत्रीय राजनीति में खासा प्रभाव रहा है।

हर वर्ग में शोक
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने शगुफ्ता खान को एक मजबूत जननेत्री और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed