पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vigilance failed even at the police station threshold; the mafia swapped the dumper.

Saharanpur News: थाने की चौखट पर भी मात खा गई चौकसी, माफिया ने बदल दिया डंपर

Fri, 03 Jul 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vigilance failed even at the police station threshold; the mafia swapped the dumper.
सहारनपुर। कोतवाली देहात में हैरान कर देने वाला मामला आया है। खनिज से लदे जिस डंपर को खान विभाग और पुलिस ने सीज कर थाने के बाहर खड़ा किया था माफिया ने उसे रातों-रात बदल दिया। खनिज से लदे डंपर को माफिया ले उड़ा और उसके स्थान पर दूसरा खाली डंपर खड़ा कर दिया। इस मामले में पुलिस की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि अभिरक्षा में भी माल सुरक्षित नहीं है। फिलहाल तहरीर के आधार पर डंपर मालिक, चालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

29 जून को जिला खान अधिकारी अर्जुन सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ओवरलोड खनिज सामग्री से भरे चार डंपर पकड़े थे। इसके अलावा रॉयल्टी समाप्त होने पर भी एक अन्य डंपर को सीज कर कोतवाली देहात में दाखिल कराया था। थाना परिसर में कम जगह होने के कारण पकड़े गए सभी डंपर को थाने के बाहर सड़क किनारे खड़ा करा दिया था। 30 जून की रात मालखाना प्रभारी ने नियमित जांच की। जांच में देखा कि डंपर नंबर यूपी-11सीटी 8645 खाली है।
विज्ञापन

उसमें खनिज सामग्री नहीं है। संदेह होने पर मौके पर मौजूद शामली के गोगान गांव निवासी चालक अरशद से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछने पर चालक ने बताया कि जिस डंपर को खान विभाग ने पकड़ा था उसका वास्तविक नंबर एचआर-58ई 3544 था। डंपर मालिक बिजोपुरा गांव निवासी नावेद ने उस पर यूपी-11सीटी 8645 की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध खनन कराया था। डंपर सीज होने के बाद नावेद ने दूसरी चाबी से खनिज से भरे डंपर को मौके से हटवा दिया और तभी दूसरे चालक सावेज वास्तविक नंबर वाला खाली डंपर वहां पर लाकर खड़ा कर दिया, जिससे किसी को शक न हो। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डंपर मालिक नावेद, चालक अरशद और सावेज नाम के व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed