सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager's Body Found Hanging from a Noose in Farm Room

Saharanpur News: खेत के कमरे में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Villager's Body Found Hanging from a Noose in Farm Room
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव ओलरा में प्रवीण प्रजापति (48) का शव उसके खेत में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि प्रवीण पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उस पर काफी लोगों का कर्ज था। माना जा रहा है कि इसी कारण उसने आत्महत्या की है।
Trending Videos

प्रवीण की पत्नी बबीता ने बताया कि रोज वह दोनों घर के पास स्थित घेर में पशुओं को चारा पानी देने जाते थे। बुधवार सुबह प्रवीण ने अकेले ही पशुओं को नहलाने की बात कही और घर से निकल गए। बताया जाता है कि वह घेर में न जा कर खेत में बने कमरे पर चला गया। जब काफी देर तक प्रवीण घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी उसे तलाश करते हुए घेर पर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद वह बेटे को लेकर खेत पर गई। वहां देखा कि प्रवीण का शव फंदे से लटका था। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। प्रवीण के तीन बच्चे हैं जिनमें बेटा विवाहित तथा दो बेटियां अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रवीन प्रजापति एक ट्रेडिंग कंपनी में कार्य करता था और उसमें लोगों का पैसा भी लगवाया हुआ था। पिछले कुछ दिनों से संबंधित कंपनी द्वारा भुगतान बंद कर दिया गया था। इसके चलते लोग अपने पैसे वापस मांग रहे थे और लगातार दबाव बना रहे थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते प्रवीण प्रजापति ने आत्महत्या की है। उधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed