सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weather changes due to light drizzle; maximum temperature drops by six degrees.

Saharanpur News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to light drizzle; maximum temperature drops by six degrees.
सहारनपुर में हुई बुंदाबांदी 
विज्ञापन
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। शाम के समय भी महानगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट हुई।
Trending Videos


मार्च के मध्य के बाद मौसम अजीब रंग दिखा रहा है। पिछले दिनों तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। ठंडी हवा चलने लगी। दोपहर पौने दो बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके चलते मार्गों से गुजर रहे लोगों को इधर-उधर छत का सहारा लेना पड़ा। मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार के मुकाबले जिले के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो 20 और 21 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed