सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth Killed by Soil-Laden Tractor Trolley, Protesters Block Road for Four Hours

Saharanpur: मिट्टी से भरी ट्रॉली ने ली युवक की जान, सड़क पर फूटा गुस्सा, चार घंटे तक लगा रहा जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के ताहरपुर गांव में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बड़गांव रोड पर चार घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

Youth Killed by Soil-Laden Tractor Trolley, Protesters Block Road for Four Hours
जाम लगाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुर गांव में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बड़गांव रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात ऐसे बने कि करीब चार घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा और यातायात बाधित रहा।

Trending Videos


काम से आया था युवक, हादसे ने छीन ली जिंदगी
जानकारी के अनुसार मृतक शिवा (35) देवबंद क्षेत्र के कुरड़ी गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से ताहरपुर आया हुआ था। इसी दौरान मिट्टी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा ट्रॉली के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

विज्ञापन

चालक भागने लगा, लोगों ने पकड़ लिया
हादसे के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अवैध खनन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बड़गांव रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने शव को सड़क से उठाने से इनकार कर दिया और मृतक के परिजनों के पहुंचने तक शव वहीं पड़ा रहा।

ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य लंबे समय से जारी है। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज गति से सड़कों पर दौड़ती हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया।

चार घंटे बाद खुला जाम
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा जाम समाप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खनन वाहनों पर फिर उठे सवाल
इस हादसे के बाद क्षेत्र में एक बार फिर मिट्टी खनन में लगे वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध खनन और तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed