{"_id":"6a0cc730245c22a2fd0a2774","slug":"13-injured-in-tempo-bike-collision-at-ganga-expressway-underpass-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135599-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर टेंपो-बाइक में भिड़ंत, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर टेंपो-बाइक में भिड़ंत, 13 लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई के गांव बंजरपुरी के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास पर मंगलवार की दोपहर टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं व एक आठ माह बच्चा भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार को जरगांव निवासी जरीना, छोटी, शबाना, उवैश, अफरोजा, साहिल, शहमीम, इंतजार, अल्फाज, रहीस और आठ महीने का जैद टेंपो से कैलादेवी थाना क्षेत्र के शोभापुर मुंजब्ता गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव बंजरपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर टेंपो से बनियाठेर के देवरखेड़ा निवासी गोविंद व जितेंद्र की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भीड़ जमा हो गई। लोगों ने टेंपो के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
वर्जन : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त टेंपो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -राजीव कुमार मलिक, प्रभारी, बहजोई थाना
विज्ञापन
Trending Videos