सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jam at the cemetery gate after the Delhi-Bareilly passenger train passed

Sambhal News: दिल्ली-बरेली पैसेंजर गुजरने के बाद कब्रिस्तान फाटक पर लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 20 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jam at the cemetery gate after the Delhi-Bareilly passenger train passed
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मंगलवार की सुबह दिल्ली-बरेली पैसेंजर गुजरने के दौरान करीब 20 मिनट तक कब्रिस्तान फाटक बंद रहा। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुला तो चालकों ने वाहनों को आड़े-तिरछे कर निकलने का प्रयास किया, जिससे जाम लग गया। जाम में फंसे स्कूली बच्चों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। करीब 45 मिनट बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

कब्रिस्तान रेलवे फाटक 35 बी को मंगलवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन को गुजारने के लिए बंद किया गया था। ट्रेन गुजरने के बाद भी फाटक करीब 15 से 20 मिनट तक बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फाटक खुलते ही सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और वाहन चालकों ने पहले निकलने के प्रयास में वाहनों को आड़े-तिरछे कर दिया। इससे कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। बाइक, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए। स्कूली बच्चे भी काफी देर तक जाम में परेशान रहे। करीब आठ बजे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़ने लगे और यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक पर अक्सर सुबह के समय इसी तरह की समस्या बनी रहती है। सुबह के समय यातायात पुलिस व होमगार्ड न होने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात प्रभारी जगरोशन ने बताया फाटक पर सुबह आठ बजे से ड्यूटी रहती है। उच्चाधिकारियों से बात कर सुबह छह बजे से ड्यूटी लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed