{"_id":"69bc5585cae176e2f408decd","slug":"a-girl-who-fell-from-abhilash-was-crushed-to-death-by-the-back-of-a-trolley-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127773-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर से गिरी बच्ची की ट्राॅली के पहिये से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर से गिरी बच्ची की ट्राॅली के पहिये से कुचल कर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमगढ़ उगिया में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरी पांच साल की बच्ची (5) खुशी पाल की ट्राॅली के पहिये से कुचल कर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
गांव रुस्तमगढ़ उगिया में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उस समय हादसा हुआ जब जयप्रकाश अपने बड़े भाई जोगेंद्र के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से नये बन रहे अपने मकान से मिट्टी भर कर पुराने मकान पर ला रहे थे। इस दौरान जयप्रकाश की पांच वर्षीय बेटी खुशी पाल भी ट्रैक्टर पर उनके साथ बैठी हुई थी। ट्रैक्टर जोगेंद्र चला रहे थे।
बताया जाता है कि जब ट्रैक्टर घर के पास ऊंचाई पर चढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक झटका लगने से बच्ची संतुलन खो बैठी और ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे आ रही ट्राॅली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची के शव को दफना दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, खुशी पाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिससे परिवार का दुख और भी गहरा हो गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Trending Videos