सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worshipped Skandamata and sought blessings for happiness and prosperity.

Sambhal News: स्कंदमाता की आराधना कर मांगा सुख व समृद्धि के लिए आशीर्वाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Worshipped Skandamata and sought blessings for happiness and prosperity.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संभल। नवरात्र में पांचवें दिन भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की विधिविधान से पूजा अर्चना करते हुए मनौती मांगी। भक्तों ने सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। शाम को महाआरती में हिस्सा लेकर गुणगान किया।
सोमवार को सुबह से ही चामुंडा मंदिर हल्लू सराय, चामुंडा मंदिर हयातनगर और चामुंडा मंदिर घुंघावली में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने नारियल, चुनरी, लौंग, बताशे, फल फूल अर्पित करते हुए स्कंदमाता की विधिविधान से पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। माता रानी के जयकारे और घंटों की आवाज से मंदिर गुंजायमान हो गए। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। मंदिरों में घंटों तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को महाआरती में भी भक्तों ने हिस्सा लेकर माता रानी का गुणगान किया। मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। संभल के अलावा सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, असमोली, पवांसा, रजपुरा और गवां क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों ने माता रानी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed