{"_id":"69c19914a72e46b02a053fac","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127887-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बदायूं जिले के कस्बा मुंडिया धुरेकी में दसवां संस्कार में शामिल होकर लौटते समय ग्रामीण को शहर के मुरादाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमथल निवासी रामगोपाल उर्फ सूखे (50) सोमवार को बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कस्बा मुंडिया धुरेकी में अपने ममेरे साले के दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। यहां से शाम को वह रोडवेज बस से आए और बदायूं चुंगी तिराहे पर बस से उतरकर गांव जाने के लिए पैदल ही चल दिए। रामगोपाल के भाई पप्पू ने बताया कि वह शाम करीब 5:30 बजे मुरादाबाद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्हें सामने ही स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टर ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामगोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही पास में ही स्थित गुमथल गांव से मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए। मौत की जानकारी होते ही परिवार की लोगों ने अस्पताल में विलाप शुरू कर दिया। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे मोर्चरी में रखवा दिया।
Trending Videos