सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A laborer died after being hit by a truck in Akhlaq-Tauli.

Sambhal News: ट्रक ने ट्रैक्टर-टाॅली में मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A laborer died after being hit by a truck in Akhlaq-Tauli.
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बुधवार की रात करीब नौ बजे बेकाबू ट्रक ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक टाॅली को करीब 100 मीटर तक घसीटा ले गया। हादसे में थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बिचैटा काजी निवासी मजदूर गौरव की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
Trending Videos

हादसा बुधवार की रात करीब नौ बजे उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुछ मजदूर गुन्नौर में हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की रेडियम सिंबल और एंगल लगाकर वापस अपने गांव बिचैटा काजी लौट रहे थे। ट्राॅली में सिंबल व एंगल भी रखे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के नए बाईपास पर पहुंचने पर जनेटा मार्ग की सड़क के ऊपर पुलिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। ट्रक करीब 100 मीटर तक ट्रैक्टर-ट्राॅली को घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही ट्रैक्टर-ट्राॅली पुलिया पर सड़क किनारे लगी रैलिंग से जाकर रुक गई। अन्यथा हादसा और भी बड़ा हो सकता था। ट्रक रैलिंग पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी चंदौसी ले गई। जहां चिकित्सक ने गौरव (32) निवासी गांव बिचैटा काजी थाना कुढ़फतेहगढ़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहादुर, सोमपाल निवासी गांव बिचैटा काजी समेत ट्रक में सवार सूरज निवासी गांव देवरखेड़ा थाना बनियाठेर घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसआई रोशन अली ने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed