सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The new executive committee of the Panchayat Assistant Welfare Committee took oath.

Sambhal News: पंचायत सहायक कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Panchayat Assistant Welfare Committee took oath.
विज्ञापन
चंदौसी। विकास खंड बनियाखेड़ा के सभागार में मंगलवार को पंचायत सहायक कल्याण समिति संभल की ब्लॉक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह और राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशांत यादव की अध्यक्षता में उमेश कुमार राणा को समिति का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमन यादव, ब्लॉक महासचिव अब्दुल अलीम, ब्लॉक महामंत्री सुधीश यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कुमारी डोली, ब्लॉक सचिव खुशमा खान और ब्लॉक मीडिया प्रभारी शेरबाबू ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने कहा कि पंचायत सहायकों की भूमिका ग्रामीण विकास में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तोमर ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशांत यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, सुधीर कुमार, पूजा, अनिकेत कुमार, दीपक सैनी, विजय यादव, अमित चहल, रजनेश सिंह, योगेंद्र सिंह, विजेंद्र, मोहित, दीपक, अक्षय, विपिन, अतुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed