{"_id":"69cd7cfa92de9f7408003fd0","slug":"after-mosques-and-madrasas-built-on-government-land-demolition-of-shops-has-begun-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-133763-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सरकारी जमीन पर बने मस्जिद-मदरसे के बाद अब दुकानें तोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सरकारी जमीन पर बने मस्जिद-मदरसे के बाद अब दुकानें तोड़ने का काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद-मदरसे के साथ अब दुकानाें को भी तोड़ना शुरू कर दिया गया है। बुधवार को दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। आठ मकान भी सरकारी जमीन पर बने होने की पुष्टि हुई है। इन मकानों को खाली करने के आदेश किए गए हैं लेकिन लोगों ने मकान खाली नहीं किए हैं।
प्रशासन ने आठ दिन का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि इससे पहले ही मस्जिद और मदरसे को लोगों ने तोड़ना शुरू कर दिया था। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की तो अवैध निर्माण चिन्हित कर दिए गए थे। इसके बाद ही तोड़ने का काम तेज हुआ है। जो दुकानें तोड़ी जानी हैं उसमें हामिद और शाने आलम की समोसा-पकौड़ी की दुकान है। अफजल सब्जी बेचते हैं। फरमान का मेडिकल स्टोर है।
इन दुकानों का निर्माण भी अवैध मिलने पर कार्रवाई आगे बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आठ लोग मस्जिद-मदरसा और दुकानें तोड़ने में लगे हैं। प्रशासन ने जो आठ दिन का समय दिया है उस अवधि में निर्माण तोड़ दिया जाएगा। हालांकि आठ दिन का समय पूरा होने के बाद प्रशासन की टीम पैमाइश फिर से करेगी। उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos