सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever and skin patients were more in the health fair

Sambhal News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार और त्वचा के रोगी रहे ज्यादा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fever and skin patients were more in the health fair
विज्ञापन
संभल। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 5 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2369 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ। जिसमें बुखार और त्वचा के रोगी ज्यादा रहे।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य मेले में 32 चिकित्सकों एवं 119 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1110 पुरुषों, 903 महिलाओं और 356 बच्चों का निःशुल्क उपचार किया। बुखार के 294, त्वचा रोग के 438, दमा के 270, मधुमेह रोग के 61, नेत्र रोग के 31, उच्च रक्तचाप के 102 मरीज रहे। बुखार को लेकर 28 मरीजों की मलेरिया तथा 14 रोगियों की डेंगू की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 119 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत 196 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया। मेले का सीएमओ डॉ.तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed