सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain and hailstorm damage wheat and maize crops

Sambhal News: बारिश संग ओलावृष्टि से गेहूं-मक्का को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm damage wheat and maize crops
विज्ञापन
संभल। बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने गेहूं और मक्का को खूब नुकसान पहुंचाया है। फसलें बर्बाद के मुहाने पर पहुंच गई हैं। सबसे ज्यादा असर बहजोई और पवांसा क्षेत्र में है। गवां में बिजली भी गिरी है। इसमें बुजुर्ग बाल-बाल बचे।
Trending Videos

रविवार की सुबह 10:30 बजे करीब 40 मिनट तक जमकर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लोगों ने इसके वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बहजोई के गांव भवन, राजपुर और घासीपुर में जमकर ओलावृष्टि हुई है। गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है और खेतों में पानी भरा हुआ है। किसानों का कहना है कि अब गेहूं की फसल की करीब 8 दिन तक निकासी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का की फसल की पत्तियां भी ओलावृष्टि से टूट गई है, जिससे मक्का की फसल की हालत बेहद ही खराब है। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं की फसल के दाने भी काले पढ़ जाने की अशंका है। यदि ऐसा हुआ तो सरकारी क्रय केंद्रों पर इन्हें नहीं बेच पाएंगे। औने-पौने दामों में इन्हें बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed