{"_id":"69c0573f86645c72940d890b","slug":"an-out-of-control-car-rams-into-a-tempo-on-the-national-highway-killing-four-people-including-a-teenager-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-133420-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नेशनल हाईवे पर बेकाबू कार ने टेंपो को रौंदा, किशोरी समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नेशनल हाईवे पर बेकाबू कार ने टेंपो को रौंदा, किशोरी समेत चार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। धनारी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 पर रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव उधरनपुर अजमत नगर के नजदीक तीव्र मोड़ पर ट्रक से बचने की कोशिश में अनियंत्रित कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपो सवार धनारी क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी किशोरीलाल (40), बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी राजेश (20), गांव रायपुर कलां निवासी ओमपाल की 12 वर्षीय बेटी रजनी व गुन्नौर निवासी जमीला (45) की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब टेंपो चालक दस यात्रियों को लेकर बबराला से बहजोई की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो गांव उधरनपुर अजमत नगर के मोड़ पर पहुंचा सामने से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोग सवार थे। टेंपो सवार घायलों में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी ओमपाल (35), उनकी पत्नी प्रवेश (32), बेटी सलौनी (7), बेटा कुलदीप (2), गांव अकबरपुर निवासी शौकीन (32), गांव पाठकपुर निवासी राजेश (20), गुन्नौर निवासी हरजाना (36) शामिल हैं। जबकि कार सवारों में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम निवासी प्रियांशु (14) और कृपाल (35) घायल हुए हैं। सभी घायलों को बहजोई सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्रियांशु ने बताया कि उसके चाचा कृपाल कार चला रहे थे, वह गांव जयराम नगर किसी काम से गए थे। गांव लौटते समय सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने की कोशिश में टेंपो से टक्कर हो गई। वहीं, पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि कार कृपाल के नाम से नोएडा में टैक्सी के रूप में पंजीकृत है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि टेंंपो सवार कुछ यात्री गंगा स्नान कर राजघाट से लौट रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -
ओमपाल का पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार, बेटी की जान गई
धनारी। घर से गंगा स्नान को निकले ओमपाल का पूरा परिवार ही हादसे का शिकार हो गया। एक बेटी की हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी व एक पुत्र व पुत्री समेत खुद भी घायल हो गए। बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां के रहने वाले ओमपाल राजघाट गंगा घाट से स्नान कर परिवार के साथ सभी टेंपो से गांव लौट रहे थे। इस हादसे में ओमपाल के साथ ही उनकी पत्नी प्रवेश, पुत्री सलौनी, पुत्र कुलदीप गंभीर रूप से घायल हुए जबकि एक बेटी रजनी की जान चली गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
घायलों व उनके परिजनों की चीखों से गूंजता रहा अस्पताल
बहजोई। धनारी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लगातार घायलों के पहुंचने के साथ ही अस्पताल में उनके परिवार व गांव के लोग भी पहुंच गए। चीख पुकार मचती रही। रविवार की शाम पांच बजे हुए हादसे के बाद दो एंबुलेंस और छोटा हाथी के माध्यम से घायलों को घटना स्थल से अस्पताल तक भेजा गया। जैसे ही घायलों के परिवार वालों को जानकारी हुई, वह बहजाेई सीएचसी की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। यहां पर घंटों कोहराम मचा रहा। संवाद
-- -- -- -- --
सीएचसी में बेड कम पड़े, बेंचों पर लिटाकर किया उपचार
बहजोई। हाईवे पर हुई कार और टेंपो भिड़ंत के शिकार दर्जन भर लोगों के एक साथ पहुंचने से अस्पताल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। यहां घायलों का उपचार करने के लिए बेड भी कम पड़ गए। ऐसी स्थिति में अस्पताल में बनी सीमेंट की बेंचों पर लिटाकर घायलों का उपचार किया गया। बहजोई व धनारी थाना पुलिस अस्पताल में मौजूद रही। हादसे में मृत लोगों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की गई। संवाद
-- -- -- -- -- -
दो घंटे मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई रजनी
बहजोई। हादसे में टेंपो सवार किशोरी को अस्पताल लाया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए हार्ट पंप करने के साथ भरपूर प्रयास किए लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। पांच बजे हादसा हुआ और दो घंटे तक वह जिंदगी मौत के बीच फंसी ही। आखिर में कोई कोशिश काम नहीं आई और ग्राम रायपुर कलां के रहने वाले ओमपाल की 12 वर्षीय बेटी रजनी की सांसें थम गईं। पूरा परिवार अस्पताल में था। हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं थीं। संवाद
-- -- -- -- -- -
दुर्घटना के बाद 20 मिनट तक ठप रहा यातायात
धनारी। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर टेंपो और कार की भिड़ंत के बाद टेंपो की सवारियां सड़क पर बिखर गईं और क्षतिग्रस्त वाहन भी सड़क पर पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त टेंपो व कार को सड़क से हटाकर किनारे कराया। घायलों को सड़क से उठाकर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इससे करीब 20 मिनट बाद वाहनों का संचालन शुरू हो सका। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। संवाद
-- -- -- -- --
नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बारे में जैसे ही जानकारी मिली, तत्काल क्रिटिकल टीम को मौके पर भेजा गया। टेंपो में दस लोग सवार थे, जबकि अर्टिगा कार में दो लोग थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि हादसे में जान गंवाने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
- डाॅ. प्रदीप कुमार, सीओ गुन्नौर
Trending Videos