सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anulom, Vilom, Kapalbhati... companions for a healthy life.

Sambhal News: अनुलोम, विलोम, कपालभाति... स्वस्थ जीवन के साथी

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 22 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Anulom, Vilom, Kapalbhati... companions for a healthy life.
विज्ञापन
संभल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को उत्साह, उमंग के साथ सभी ने योग करके शरीर को निरोगी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, संदेश दिया कि अनुलोम, कपालभाति जैसे योगासन ही स्वस्थ जीवन के साथी हैं।

संभल जिले में मुख्य कार्यक्रम मझावली में हुआ। जहां शशि मदन स्कूल में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी केके विश्नोई समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया। गुलाब देवी ने कहा कि हमें योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि योग केवल एक दिवसीय शिविर तक ही सीमित होकर रह जाए। हमें हर दिन योग का अभ्यास जारी रखना होगा, तभी हम एक पूर्ण स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाएंगे। संभल के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि समिति और नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग दिवस की शुरुआत नगर मजिस्ट्रेट सुधीर सोनी, ईओ आदित्य प्रकाश, निशिकांत तिवारी, राकेश कुमार अग्रवाल, केशव सैनी, दिनेश कुमार जाटव, कृष्णा और अर्चना कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की। योग शिक्षक राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन, संजय देवल, कृष्णा ग्रेवाल ने मंच से योग साधकों को योगासनों का अभ्यास कराया। सूक्ष्म व्यायाम और जोगिंग-जोगिंग का अभ्यास कराया गया, जिससे सभी साधकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान इमरान तुर्की, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, शिल्पी गुप्ता, डॉ.डीएन शर्मा, परीक्षित मोंगिया, धीरेंद्र सिंह, राजकुमार ठाकुर, पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी हनाम सिंह ठाकुर, विकास वर्मा आदि रहे। वहीं, एमजीएम महाविद्यालय योग प्रशिक्षण शिविर में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ.नवेद खान, डॉ. दुष्यंत मिश्र ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, योग मुद्रा का गहन प्रशिक्षण दिया और योग के विभिन्न आसन कराए। डॉ.नेमपाल सिंह, प्रोफेसर डॉ. आबिद हुसैन, डाॅ.फहीम अहमद, डाॅ.दिलदार हुसैन, डॉ.पूजा गुप्ता, डाॅ.अनुभा सिंह, डॉ.आनंद सिंह, डॉ.मोहम्मद नदीम, डॉ.प्रकाश नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed