{"_id":"6a384ae149218cbcf9011fcc","slug":"neet-exam-physics-and-chemistry-questions-proved-challenging-biology-saved-the-day-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130321-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा : भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्न बने चुनौती, जीव विज्ञान ने संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा : भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्न बने चुनौती, जीव विज्ञान ने संभाली स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी। नीट की परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद उनकी बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई। चारों परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 1851 में से 1735 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 116 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अलग-अलग राय व्यक्त की। कई परीक्षार्थियों का कहना था कि भौतिक व रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्न अपेक्षा से अधिक जटिल थे, जबकि कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। समय प्रबंधन भी कई अभ्यर्थियों के लिए चुनौती बना रहा, जिसके चलते वे सभी प्रश्नों का उत्तर नहीं लिख पाए।
परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक रहा। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर चहल-पहल बनी रही। केंद्रों पर अभ्यर्थी समय से पहले ही पहुंचने लगे थे, जहां पहचान सत्यापन और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और केंद्रों पर तैनात अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।
परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की गई थी, निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया गया। चारों केंद्रों के आसपास भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था भी नियंत्रित रखी गई। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटो कॉपी की दुकानें और साइबर कैफे बंद कराए गए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। परीक्षा समाप्त होने तक अधिकारियों की निगरानी जारी रही। नीट परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार दिवाकर ने बताया कि एसएम इंटर कॉलेज में 480 में से 451 अभ्यर्थी उपस्थित और 29 अनुपस्थित रहे। वहीं, नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज में 480 में से 444 उपस्थित व 36 अनुपस्थित रहे। साथ ही, चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी में 411 में से 386 उपस्थित व 25 गैरहाजिर रहे। जबकि हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज बहजोई में 480 में से 454 उपस्थित व 26 गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
..............................
परीक्षा छूटते ही सड़कों पर बढ़ा दबाव, लगा जाम
चंदौसी में परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक साथ केंद्रों से बाहर निकले, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। तीनों परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर यातायात कर्मी और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारु कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
परीक्षा से पहले कुछ अभ्यर्थी निर्धारित समय तक केंद्र नहीं पहुंच सके, जिसके कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया। संभल निवासी मोहम्मद कैफ ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र चंदौसी स्थित एसएम इंटर कॉलेज था। बरेली से आने के दौरान उसकी ट्रेन छूट गई, जिसके बाद वह रोडवेज बस से चंदौसी पहुंचा, लेकिन निर्धारित समय से करीब पांच मिनट देरी होने पर उसे केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं, बहजोई निवासी अबीबा भी तय समय के बाद एसएम इंटर कॉलेज पहुंची, जिसके चलते वह भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। दोनों अभ्यर्थियों ने देरी के कारण परीक्षा छूट जाने पर निराशा जताई।