सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Approval granted for development works worth 11 crore in Gawan.

Sambhal News: गवां में 11 करोड़ से विकास कार्य कराने के लिए मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 18 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for development works worth 11 crore in Gawan.
विज्ञापन
गवां (संभल)। नगर पंचायत गवां के लिए शासन से करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं का उद्देश्य कस्बे की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इससे लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।


नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी एक बड़ी समस्या रही है। बारिश में कई मोहल्लों में जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नालों और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। वंदन योजना के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण को 1 करोड़ 64 लाख रुपये मिले हैं। इससे मंदिर परिसरों का विकास और सुविधाओं में सुधार होगा। कस्बे की टूटी सड़कों के लिए सबसे अधिक बजट आवंटित हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सड़क योजना में 7 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च होंगे। इनसे विभिन्न सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य कराया जाएगा। पेयजल संकट दूर करने के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार, अंत्येष्टि स्थल सुधरेंगे

इस राशि से पेयजल आपूर्ति को मजबूत किया जाएगा। लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। अंतिम संस्कार से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 28 लाख रुपये से अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। ईओ का कहना है कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराना ही प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कोट

मंदिर परिसर और नालों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। अन्य विकास कार्यों को भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इससे नगर पंचायत की तस्वीर बदल जाएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। -श्वेतांक सारस्वत, ईओ, नगर पंचायत गवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed