सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Boy dies after drowning in toilet septic tank.

Sambhal News: शौचालय के सेप्टिक टैंक में डूबकर बालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after drowning in toilet septic tank.
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव अकबरपुर में बुधवार की शाम शौचालय के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक में डूबकर अजय (8) की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में चींख पुकार मची है।

गांव अकबरपुर निवासी विशंभर के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे व एक बेटी हैं। वह खेती कर परिवार को पालन पोषण करते हैं। एक जुलाई को उनके सबसे बड़े बेटे वेदवीर की बरात जानी है। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। इसी की चलते घर पर पक्के शौचालय का निर्माण चल रहा है। शौचालय के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक में कई दिन से पानी भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सबसे छोटा बेटा अजय खेलने की बात कहकर घर से चला गया। करीब आठ बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन आसपास तलाश करने लगे। इस दौरान परिजनों ने सेप्टिक टैंक के पास अजय के कपड़े रखे मिले। परिवार के लोगों ने सेप्टिक टैंक में उतरकर तलाश किया तो अजय मिल गया। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अजय की मौत के बाद मां सुखदेवी, दो भाई और एक बहन को रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed