सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brahmin community, furious with the police, camps at the Minister of State's residence.

Sambhal News: पुलिस पर भड़के ब्राह्मण समाज का राज्यमंत्री के घर डेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community, furious with the police, camps at the Minister of State's residence.
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। असमोली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ब्राह्मण समाज के लोग बुधवार सुबह सड़कों पर निकल आए। पुलिस के प्रति गुस्साए तेवर के साथ लोगों ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के आवास पर एक घंटे डेरा जमाए रखा। राज्यमंत्री से कहा कि दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया पर पुलिस के बारे में टिप्पणी करने पर ब्राह्मण समाज के युवक मुनीष शर्मा को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करने के साथ जिलाबदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई निरस्त होनी चाहिए।

सुबह 11 बजे से लगातार एक घंटे तक राज्यमंत्री के कक्ष में मौजूद रहे ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इस मामले में शासन को दखल देना चाहिए और आरोपी बनाए गए समाज के युवक को न्याय मिलना चाहिए। राज्यमंत्री ने बातचीत कर रहे प्रतिनिधिमंडल को समझाकर शांत किया। साथ ही फोन से संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से बात भी की। एसपी की ओर से फोन पर ठोस आश्वासन न मिलने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए सामूहिक रूप से बहजोई स्थित जिला मुख्यालय का रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहजोई से लौटने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा और ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि एसपी के समक्ष पूरी बात रखी थी। मनीष के खिलाफ मुकदमों का हवाला देते हुए एसपी ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निष्प्रभावी करने से इन्कार कर दिया। इन स्थितियों में जल्द ही सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी। उसमें आगामी आंदोलनात्मक रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

00
वार्ता में यह रहे मौजूद
चंदौसी में राज्यमंत्री और फिर बहजोई में एसपी से वार्ता के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, अशोक पाठक, केजी शर्मा, मुकेश गौड़, अविरल शर्मा, विवेक शर्मा, सचिन शर्मा, सचिन मिश्रा, विभोर भारद्वाज, विकास मिश्रा, विनीत शर्मा, अमोल शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अभिनव शर्मा, दिनेश भारद्वाज, अभिषेक पाराशरी समेत ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
00
राज्यमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गई थीं महिलाएं
राज्यमंत्री की एसपी से वार्ता के बाद भी मुनीष शर्मा पर पुलिस कार्रवाई निष्प्रभावी होने का भरोसा न मिलने पर समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुनीष की पत्नी तथा साथ आईं अन्य महिलाएं राज्यमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं। इस पर आवास से बाहर आईं राज्यमंत्री ने उन्हें तसल्ली से समझाया। इसके पांच मिनट बाद सभी वहां से रवाना हो गए।
ब्राह्मण समाज के लोग मेरे आवास पर स्थित कार्यालय पर आए थे। उन्होंने अपनी बात रखी। मैंने पुलिस कप्तान से फोन पर बात कर समाज के लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग एसपी से मिलने चले गए। वहां क्या बात हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

- गुलाब देवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), माध्यमिक शिक्षा
-------
इस मामले में जल्दी ही सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में आगामी आंदोलनात्मक रणनीति तैयार की जाएगी।
- विवेक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, ब्राह्मण शक्ति संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed