{"_id":"69b863e70a40da5cc4049b4d","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127685-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के रद्नौल अजीजपुर गांव के रहने वाले वीरेश कुमार (25), ग्रीस (30) एवं अरविंद (40) एक ही बाइक पर सवार होकर गुन्नौर से अपने गांव वापस हो रहे थे। रात में लगभग साढ़े ग्यारह बजे थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर जनता इंटर कॉलेज के सामने तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बाइक सवार सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों के द्वारा वीरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर मौके पर ही बुला लिया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
गंभीर रूप से घायल ग्रीश कुमार एवं अरविंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रद्नौल अजीजपुर गांव के प्रधान योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक छह बहन भाइयों में अकेला पुत्र था।
Trending Videos