{"_id":"69bc56118119e6db740080db","slug":"certificates-given-to-master-trainers-after-training-of-the-first-batch-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133306-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रथम बैच के प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रथम बैच के प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों को दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रथम चरण में प्रथम बैच के 39 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
बृहस्पतिवार को जिले में जनगणना के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के लिए फील्ड ट्रेनरों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन चंदौसी रोड स्थित एक स्कूल परिसर में हुआ। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम प्रदीप वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रथम चरण में प्रथम बैच के 39 फील्ड ट्रेनरों को 17 मार्च से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
इसी प्रकार, द्वितीय बैच के 35 फील्ड ट्रेनरों को 23, 24 व 25 मार्च को तीन दिवसीय प्रशिक्षण नगर संभल के पालिका सभागार में दिया जाएगा। इस प्रकार जनगणना के लिए कुल 74 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण व गणना के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं, मास्टर ट्रेनरों की ओर से फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्राविधानों व मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि साथ ही, मोबाइल एप व डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया गया। इसके अलावा फील्ड वर्क का अभ्यास, मॉक एक्सरसाइज व शंका या समाधान का सत्र भी हुआ। एडीएम ने बताया कि फील्ड ट्रेनर अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बीच, सभी मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस बीच, जिला प्रभारी अनिल कुमार मौर्य समेत मास्टर ट्रेनर बंटी दिवाकर व रोहित कुमार रहे।
-- --
दो चरणों में होगा जनगणना का कार्य
एडीएम के मुताबिक, जनगणना का कार्य दो चरणों में होगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण व मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी, 2027 तक जनगणना की जाएगी।
Trending Videos