फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Collision between brick-laden tractor-trolley and car; 11 injured.

Sambhal News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली व कार में भिड़ंत, 11 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Collision between brick-laden tractor-trolley and car; 11 injured.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह छह बजे गांव रिठाली और कुरकावली के बीच कार व ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार फिदा हुसैन, आसिफ, मोहम्मद समाबुल, सुल्तान खान निवासी रुकनुद्दीनसराय व मुमताज, मोहम्मद शान, शहजाद, इरशाद और ट्रैक्टर चालक गांव रसूलपुर सराय की मढ़ैया निवासी बहादुर व दो मजदूर घायल हो गए। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चालक कार लेकर संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव सिंहपुरसानी की ओर से संभल आ रहा था, जबकि ट्रैक्टर संभल की ओर से हसनपुर की ओर जा रहा था। दोनों वाहन जैसे ही गांव रिठाली व कुरकावली के बीच पहुंचे। अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार व ट्रैक्टर ट्राली आमने सामने आकर भिड़ गए। जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खंदक में घुस गई और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, कम चोटिल होने की वजह से बहादुर व दोनों अन्य मजदूर निजी डॉक्टर से उपचार कराने के बाद घर चले गए। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed