{"_id":"6acff0ae21c4a114760ce8f0","slug":"dogs-attacked-eight-children-returning-from-school-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-141927-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्कूल से लौट रहे आठ बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्कूल से लौट रहे आठ बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला शाहजीपुरा में बुधवार को स्कूल से लौट रहे आठ विद्यार्थियों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है और वे प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
जिले में शहर से लेकर गांवों तक कुत्तों का आतंक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट और शासन ने कुत्तों को पकड़वाने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नतीजतन कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। वर्ष 2024 से अब तक कुत्तों के हमलों में चार लोगों की जान जा चुकी है।
एक दिन पहले मीरपुर साकीपुर में भी एक महिला को कुत्तों ने घायल कर दिया था। बुधवार को कुत्तों के हमले में घायल बच्चों में बिराज, हस्सान, विनय कुमार, शौर्य, कृष्णन, मायरा, पर्व और अदनान शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस राजेंद्र सैनी ने कुत्तों के आतंक पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैबीज के अधिकांश मरीज सरायतरीन, हयातनगर, घुंघावली, दतावली, मन्नीखेड़ा, देहपा, दीपासराय और मियां सराय के होते हैं। सैनी ने दावा किया कि एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों को कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को साबुन और साफ पानी से धोने की सलाह दी। साथ ही 24 घंटे के अंदर चिकित्सक से संपर्क कर टीका लगवाने को कहा।
प्रशासन की अनदेखी पर रोष
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और शासन के आदेशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
0000
डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बहजोई में जमीन तलाश की जा रही है। अनुमति मिलते ही शेल्टर होम बनाया जाएगा। फिलहाल शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
आदित्य प्रकाश, ईओ, पालिका संभल।