फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Orders issued to hold Tehsil Bar Association elections within three weeks.

Sambhal News: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव तीन सप्ताह में कराने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to hold Tehsil Bar Association elections within three weeks.
चंदौसी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी के चुनाव तीन सप्ताह में संपन्न करा कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। तहसील बार के वर्तमान अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर और सचिव दिलीप कुमार का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाए जाने पर पिछले दिनों सहमति बनी थी।
विज्ञापन

इस मामले में कुछ अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को पत्र भेज कर चुनाव कराने की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए बार काउंसिल के चेयरमैन ने तीन सप्ताह में चुनाव करा कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमर सिंह यादव ने बताया कि उनके समेत अन्य अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें बताया कि तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी का कार्यकाल 26 सितंबर 2026 को पूर्ण हो गया है, लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर एवं सचिव दिलीप यादव द्वारा पांच अक्तूबर को बैठक बुलाई। कोरम पूरा न होते हुए भी एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ऐसी स्थिति में तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने का अनुरोध किया था। अधिवक्ता अमर सिंह यादव ने बताया कि प्रार्थनापत्र पर संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिवकुमार गौड़ ने 13 अक्तूबर को आदेश किया।
तहसील बार के निवर्तमान अध्यक्ष व सचिव को निर्देशित किया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी का समस्त चार्ज एल्डर्स कमेटी को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। साथ ही एल्डर्स कमेटी व बार एसोसिएशन को निर्देशित किया है कि चार्ज मिलने के तीन सप्ताह के भीतर मॉडल बाइलाज के नियमों-उपनियमों के अंतर्गत तहसील बार चंदौसी का निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराया जाए।

चुनाव परिणाम से बार काउंसिल को अवगत कराना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 35 के तहत कार्रवाई की जाएगी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर और सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि इस संदर्भ उन्हें बार काउंसिल का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed