सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Conflict between EO and councilor regarding removal of encroachment

Sambhal News: अतिक्रमण हटाने को लेकर ईओ और सभासद में नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 22 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Conflict between EO and councilor regarding removal of encroachment
विज्ञापन
गवां। नगर पंचायत में रविवार को ईओ की देखरेख में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला जादो ठाकुरान के सभासद पंकज कुमार की दुकान के आगे रखा तख्त और सामान भी प्रशासन ने उठा लिया। इसको लेकर ईओ और सभासद के बीच तीखी बहस हो गई। जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


सभासद पंकज कुमार ने बताया पहले से अतिक्रमण हटाने की कोई सूचना उनको नही दी गई। अचानक दुकान के आगे रखा तख्त और सामान उठा लिया और दुकान पर चढ़ने को बनाई गई सीढ़ी को तोड़ दिया। उन्होंने ईओ पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए थाने में तहरीर दी है। बाजार में एक जगह और अतिक्रमण हटाने पर तीखी नोकझोक हुई। यहां ईओ ने दुकान स्वामी के विरुद्ध बदसलूकी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। ईओ स्वेतांक सारस्वत ने बताया कस्बा के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। जाति सूचक शब्दों जैसे आरोप निराधार है। कहा कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया मामले में दोनों ओर से तहरीर मिली है। जांच के साथ ही सक्षम अधिकारी को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed