{"_id":"69bf00353d42ea0ba6023ee0","slug":"eid-heads-bowed-in-prostration-before-the-divine-presence-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133383-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद : खुदा की बारगाह में सजदे में झुके सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद : खुदा की बारगाह में सजदे में झुके सिर
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ईद का त्योहार शनिवार को पूरे जिले में हर्षोउल्लास से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में इबादत के लिए लोगों ने नमाज पढ़ी और मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। देर रात तक ईद की रौनक शबाब पर रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
शनिवार सुबह से घरों में ईद को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं थीं। पुरुषों और बच्चों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह का रुख कर लिया तो महिलाएं घरों में पकवान बनाने में जुट गईं। संभल में आदमपुर मार्ग पर स्थित मुख्य ईदगाह में शनिवार की सुबह नौ बजे ईद की नमाज इमाम ईदगाह हजरत मौलाना जहीर-उल-इस्लाम ने अदा कराई। नमाज संपन्न होने के बाद इमाम ईदगाह, सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सपा नेता सुहेल इकबाल से ईद मिलने के लिए भीड़ लग गई। करीब आधा घंटे तक लोग नेताओं से ईद मिलते रहे। वहीं, सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली और पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने नमाज अदा करने के बाद अपने समर्थकों के साथ तमाम नमाजियों पर फूल बरसाए।
इस दौरान भाजपा नेता सैयद शान अली, रमीज राजा, मोहम्मद अजीम, मो. नदीम, मो. वसीम, मुंशी वाहिद, सुहेल चमन, नाजिम सैफी, जाकिर आदि रहे। दूसरी ओर, सरायतरीन कोटला में स्थित ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे मुफ्ती मो. रिफाकत हुसैन ने ईद की नमाज अदा की गई। जबकि सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में शाही जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद रियाज उल हक कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई।
0000
आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा
संभल। मुख्य ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जिले के एसपी केके विश्नोई, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा आरआरएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। वहीं, ड्रोन से भी निगरानी गई।
00000
शाम रही गुलजार, रात तक चला दावतों का दौर
संभल। ईद-उल-फित्र के मौके पर सुबह लोगों ने नमाज की। वहीं, शाम दावतों से गुलजार रही। दोस्तों से मिलने जुलने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। तमाम लोग ईद मिलने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे। इस दौरान दस्तरख्वान पर तमाम तरह की पकवान सजाए गए। इन सबके बीच सेवई खास व्यंजन रहा। दावतों का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। संवाद
00000
पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार
असमोली/ओबरी/सिरसी। देहात क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व पारंपरिक हर्षोउल्लास से मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर कौम और मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी। मौलानाओं ने सीख दी कि कैसे भी स्थिति हो, अपने बच्चों को इल्म हासिल कराओ। ओबरी, असमोली, मढ़न, सिरसी, शफातनगर, हरसिंहपुर, बिलालपत आदि गांवों में ईद का त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया गया। संवाद
Trending Videos