फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ensure the quality of development works is maintained and they are completed on time: Divisional Commissioner

विकास कार्यों की गुणवत्ता सही रहे और समय से पूरा करें : मंडलायुक्त

Sun, 25 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ensure the quality of development works is maintained and they are completed on time: Divisional Commissioner
संभल। मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को जिले का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न प्राचीन तीर्थों, पर्यटन विकास कार्यों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने संभल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में शामिल मनोकामना तीर्थ का निरीक्षण किया। यहां पर्यटन विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा विकास एवं सुंदरीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों पर लगभग 2.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। कार्यों में आधुनिक शौचालय ब्लॉक, चेंजिंग रूम, भव्य स्वागत द्वार और प्राचीन कुंड का सुंदरीकरण शामिल है। पेवर ब्लॉक आदि के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने तीर्थ के समीप से गुजर रही प्राचीन महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार कार्यों का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त ने तीर्थ के निकट प्रस्तावित घाट के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मंडलायुक्त ने प्राचीन श्री वंश गोपाल तीर्थ में दर्शन किए। उन्होंने यज्ञ और पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया तथा मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कदम्ब के वृक्ष की परिक्रमा भी की। पर्यटन विभाग के अंतर्गत श्री वंश गोपाल तीर्थ में 450.09 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्री वंश गोपाल तीर्थ से प्रारंभ होने वाले 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग की भी जानकारी की।


मंडलायुक्त ने शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने बैंड के साथ उनका स्वागत किया। मंडलायुक्त ने फीता काटकर विद्यालय में स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के छात्रावास और कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। वहीं दूसरी ओर मंडलायुक्त ने हिन्द स्टेडियम में विनियमित क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पब्लिक लाइब्रेरी सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत चमन सराय में शेड और फुटपाथ आदि के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed