{"_id":"6add17b1f4c4962f98022221","slug":"preparations-for-the-promotion-of-council-school-teachers-have-begun-they-will-also-get-an-opportunity-to-become-headmasters-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134058-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी शुरू, प्रधानाध्यापक बनने का भी मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी शुरू, प्रधानाध्यापक बनने का भी मिलेगा मौका
Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। करीब दस साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। सूचनाएं जुटाने के बाद विभाग पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। इसके लिए विभाग ने ब्लॉक स्तर पर पदोन्नति के लिए शिक्षकों की सूची बनानी शुरू कर दी है।
पदोन्नति के लिए विभाग की ओर से शिक्षकों की सेवा से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। विभाग की तरफ से सभी बीईओ को अपने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों का पूरा ब्योरा तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया है। बीईओ की तरफ से भी शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभिलेखों की जांच और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। करीब सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों की पदोन्नति होने से जिले के परिषदीय स्कूलों में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति में शिक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती और पद के अनुसार अवसर दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बनने का मौका मिलेगा। विभाग की ओर से शिक्षकों का ब्योरा जुटाए जाने के बाद पदोन्नति से जुड़ी आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बार टेट पास को पदोन्नति में वरीयता भी दी जाएगी। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति का प्रस्ताव आया है। इसके लिए शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। बीईओ को पदोन्नति सूची के लिए शिक्षकों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
.........................