सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people and two cars crushed by an uncontrolled canter, all in critical condition

Sambhal News: बेकाबू कैंटर ने चार लोग रौंदे, दो कार, सभी की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four people and two cars crushed by an uncontrolled canter, all in critical condition
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई मार्ग पर मोहल्ला नाला में बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने चार लोगों को रौंदा है। इसमें सभी की हालत गंभीर है। कैंटर अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराया और फिर दो कार और एक बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में आसपास की दुकानें भी आ गईं। इन दुकानों में मौजूद लोग और राहगीर हादसे का शिकार हुए हैं।
Trending Videos



कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में पैदल जा रहे राहगीर चौधरी सराय निवासी 52 वर्षीय असरार, इलेक्ट्रीशियन की दुकान में बैठे मसरूर (25), महफूज (30) और उनके दोस्त फैजान (26) को चोट आई है। इसमें असरार की हालत गंभीर है उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि कैंटर अनियंत्रित होकर पहले हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया और इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो कार और बाइक को क्षतिग्रस्त किया है। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में नगर पालिका और लोकनिर्माण का भी नुकसान हुआ है। साइन बोर्ड आदि टूट गए हैं। कोतवाल ने बताया कि कैंटर चालक हिरासत में है। वह भी इस हादसे में घायल हो गया है। उसका भी उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर इस हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ खंभे को हटवाकर जाम खुलवाया, तब यातायात सुचारू हो सका। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संबंधित विभागों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed