{"_id":"69c98b2baf338110da084dca","slug":"husband-accused-of-murdering-woman-arrested-sent-to-jail-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128073-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में 27 मार्च की रात हुई महिला की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर नामजद पति पान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे।
जिला बुलंदशहर के कस्बा डिबाई के मोहल्ला काजी खेल निवासी गौरी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी पान सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रह रही थी। गौरी (25) की बीती शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाते का कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे।
पुलिस द्वारा विवेचना की गई, जिसमें मृतका के मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पान सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -
बीती 27 मार्च की रात में रामनगर निवासी विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के पति पान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कोर्ट के माध्यम से जेल भेजा गया है।
-कुलदीप सिंह, एएसपी उत्तरी
Trending Videos