सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalash Yatra started with great pomp in Narauli

Sambhal News: नरौली में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started with great pomp in Narauli
विज्ञापन
चंदौसी। कस्बा नरौली से मंगलवार को श्रद्धालुओं ने चंदौसी रोड पर गांव जनेटा के पास स्थित रेटाखेड़े मंदिर के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कलश यात्रा बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली। कस्बे के मोहल्ला मकुपुरा से शुरू हुई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Trending Videos


कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा के साथ चल रहे डीजे पर धार्मिक भजन बजाए जा रहे थे, जिससे श्रद्धालु झूमते नजर आए। मोहल्ला मकुपुरा से शुरू हुई कलश यात्रा मोहल्ला पीपल वाला, मेन मार्केट, जामा मस्जिद तिराहा, सब्जी मंडी, काजी टोला चौराहा, भट्टी वाला बाग से गुजरते हुए रेटाखेड़े मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान से हवन व पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रेम शंकर सैनी, हिरदेश सैनी, कमल सैनी, दौलतराम सैनी, इंदल सैनी, विजय पाल सैनी, गजेंद्र पाल सैनी, टिंकू सैनी, किशोरी लाल सैनी, सोमपाल सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed