सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Man dies in hotel room under suspicious circumstances.

Sambhal News: होटल के कमरे में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 22 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man dies in hotel room under suspicious circumstances.
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव आटा के समीप लेमन ट्री होटल के कमरे में रविवार की शाम व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मोके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। प्रथमदृष्टया पुलिस का मानना है कि लिवर संबंधी बीमारी के चलते अधिक शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक पुलिस मृतक पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी।

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित गोलघर निवासी अनुभव अग्रवाल (41) शनिवार की सुबह आठ बजे के बाद घर से मुरादाबाद जाने की बात कह निकले थे। रविवार की शाम छह बजे करीब गांव आटा के नजदीक लेमन ट्री होटल के कमरा नंबर 347 में अनुभव का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह, सीओ विवेक जावला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। होटल के कमरे में बेड पर शव पड़ा था और पास ही कांच के गिलास रखे थे। इस दौरान एएसपी ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। जिसमें साक्ष्य जुटाने के लिए कमरे में नमूने लिए और पुलिस अधिकारियों द्वारा होटल के कर्मचारियों से जानकारी की गई। अनुभव अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। उन्होंने होटल स्टाफ के हवाले से बताया कि अनुभव अग्रवाल द्वारा शनिवार से रविवार तक होटल के बार से 14 पैग शराब मंगाई थी। उन्होंने मौके पर पहुंचे परिजनों से जानकारी ली और बताया कि अनुभव लिवर की बीमारी से पीड़ित थे, जिनकी संभवता अधिक शराब पीने की वजह से मौत हुई होगी। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

चंदौसी। होटल के कमरे में अनुभव अग्रवाल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन मीडिया कर्मियों से बचते नजर आए। परिजनों ने किसी भी तरह की बात करने से इनकार दिया। इतना ही नहीं होटल के कमरे तक मीडिया कर्मियों को जाने तक नहीं दिया। एसएम कालेज के साहू खान के अनुभव अग्रवाल की मौत शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुभव साहू सुरेश के पोते थे और पूर्व में एसएम कॉलेज प्रबंध समिति में पदाधिकारी भी रहे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed