फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Measurement of disputed land in Saraitarin today.

Sambhal News: सरायतरीन में विवादित भूमि की पैमाइश आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Measurement of disputed land in Saraitarin today.
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायतरीन केे मोहल्ला बाजारगंज में विवादित 35 बीघा से अधिक भूमि की बुधवार को पैमाइश होगी। इसके लिए राजस्व टीम गठित की गई है। दरअसल, एक पक्ष के द्वारा प्रशासन से शिकायत के बाद जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। जिस कारण निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा है। क्योंकि एक पक्ष कब्जा करने का आरोप लगाता है औ दूसरा पक्ष नीलामी का हवाला दे रहा है। साथ ही, हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने का भी आदेश दिखाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दस्तावेज देखे गए हैं। बाद में प्रशासनिक स्तर पर इस भूमि के संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय से विक्रय पत्र और संशोधन पत्र मिले हैं। संशोधन पत्र के मुताबिक, नौ संपत्तियां सामने आईं। इन्हीं संपत्तियों की पैमाइश की जाएगी। बुधवार को मौके पर पहुंचकर टीम के साथ करेगी। देखा जाएगा कि वह संपत्तियां कहां-कहां पर हैं। पैमाइश होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed