{"_id":"6a72510ed997469f5401624f","slug":"when-will-the-condition-of-hanumangarhi-road-improve-navigating-through-the-potholes-has-become-a-nightmare-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131547-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हनुमानगढ़ी रोड की कब सुधरेगी दशा, गड्ढों से होकर गुजरना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हनुमानगढ़ी रोड की कब सुधरेगी दशा, गड्ढों से होकर गुजरना हुआ दुश्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। हनुमानगढ़ी रोड की हालत काफी जर्जर है। वहीं इसी मार्ग पर एक बड़ा मैनहोल काफी समय से खुला हुआ है जो हादसों का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग की हालत कब सुधरेगी। लोगों का गड्ढे भरी सड़क से निकलना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोग व दुकानदार लंबे समय से सड़क निर्माण और मैनहोल को ढकने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
नगर पालिका के मोहल्ला हनुमानगढ़ी रोड पर बिजली घर से हनुमान मंदिर तक सड़क की हालत काफी जर्जर है। बिजली घर के सामने आधी सड़क ही कट गई है। जिससे यहां आए दिन ई-रिक्शा पलटते रहते हैं और दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। पूरी सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं यहां पिछले दिनों पालिका ने नाला निर्माण कराया था। बिजली घर पर आकर नाला निर्माण अधर में अटक गया। बताया जाता है कि नाला निर्माण में बिजली के खंभे बाधक बन रहे हैं। खंभे हटने के बाद नाला निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। वहीं नाला बंद होने से नाले में गंदगी जमा रहने पर बदबू फैलती है। खास बात ये कि इसी मार्ग पर स्कूल भी है। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि नाले काफी चौड़े हैं। जिससे बदबू फैलती है। दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है।
-- -- -- --
शिकायतों के बावजूद ढका नहीं गया मैनहोल
हनुमानगढ़ी रोड पर ही एक मैनहोल काफी समय से खुला हुआ है। उस पर ढक्कन नहीं लगा है। मैनहोल भी इतना बड़ा है कि उसमें बाइक का पहिया समा जाएगा। पिछले दिनों स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने पर पालिका ने मैनहोल में सीमेंट का पटला खड़ा कर दिया था। जिससे लोगों को खुला मैनहोल नजर आ जाए। अब वह पटला भी मैनहोल में समा गया है। बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश में जलभराव के दौरान खुला मैनहोल नजर नहीं आता है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- --
यहां सड़क जर्जर होने के साथ ही नाला खुला हुआ है। जो आगे से बंद है। जिससे बदबू फैलती है। दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। सड़क जर्जर होने से आए दिन ई-रिक्शा आदि पलटते रहते हैं। स्कूली बच्चों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।
अमरेश कुमार शर्मा, स्थानीय नागरिक, हनुमानगढ़ी रोड।
-- -- -
मेरी यहां दवा की दुकान है। दुकान के सामने ही सड़क काफी जर्जर हालत में है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। नाले की सफाई न होने से बदबू फैलती है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
शिवम शर्मा, स्थानीय दुकानदार, हनुमानगढ़ी रोड।
-- --
हनुमानगढ़ी रोड की सड़क निर्माण के लिए कई बार कहा गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदार टेंडर होने की बात कह कर टाल मटोल कर देते हैं।
सचिंद्र यादव, सभासद हनुमानगढ़ी।
-- --
गड्ढा युक्त सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। मैनहोल खुला हुआ है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए।
पवन कुमार, स्थानीय नागरिक, हनुमानगढ़ी रोड।
--
वर्जन:
बिजली के खंभे रास्ते में आने के कारण नाला निर्माण अटका हुआ है। नाला निर्माण के बाद सड़क का निर्माण कराया दिया जाएगा। सड़क प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास होने के बाद कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। मैनहोल पर ढक्कन भी जल्द लगवा दिया जाएगा।- लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी
-- --
मैंने पिछले दिनों हनुमानगढ़ी बस्ती का निरीक्षण किया था। इसी दौरान इस मार्ग की जर्जर सड़क को लेकर भी जानकारी ली। सड़क का टेंडर हो गया है। नाला निर्माण क्यों अटका है। इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही जल्द ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
सत्येंद्र प्रकाश, ईओ चंदौसी